घाटमपुर: तेज रफ्तार ऑटो पानी भरे गड्ढे में पलटा, बड़ा हादसा टल गया
घाटमपुर थाना क्षेत्र के रामसारी गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे के समय ऑटो में कोई सवारी नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि ऑटो घाटमपुर से भीतरगांव की ओर जा रहा था। रामसारी गांव के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो गड्ढे में जा पलटा। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर ऑटो को बाहर निकलवाया।