सेन्हा: लोहरदगा जैविक उद्यान के संचालन पर लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उठाए सवाल, टिकट राशि व कैंटीन आवंटन की जांच की मांग।
लोहरदगा में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित जैविक उद्यान के संचालन को लेकर लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे चैंबर ने उद्यान में प्रवेश टिकट की राशि के संग्रह, उसके लेखा-जोखा और कैंटीन आवंटन की प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की।