🚨 ब्रेकिंग | समस्तीपुर
घटहो थाना पर हमला, पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प
समस्तीपुर के घटहो थाना क्षेत्र में उस वक्त हंगामा मच गया, जब थाना परिसर में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि एक आरोपी को कथित तौर पर पैसे लेकर छोड़ने के आरोप से नाराज लोगों ने थाना पहुंचकर विरोध जताया।
विरोध के दौरान मामला बढ़ गया और पुलिस-पब्लिक के बीच धक्का-मुक्की एवं झड़प की स्थिति बन गई। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
हालांकि, आरोपी को पैसे लेकर छोड़ने के आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट होगी। #samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow
Samastipur, Samastipur | Sep 10, 2026