*प्रशिक्षण से सशक्तिकरण तक कौशकी जीविका की नई पहल*
कौशकी जीविका महिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण सहकारी समिति लिमिटेड, सुलिंदाबाद, सहरसा की वार्षिक आम सभा 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जीविका दीदियों के स्वागत गान से हुई। अध्यक्ष फूल देवी, जीविका डीपीएम श्लोक कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष ने बताया कि समिति महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 31,321 स्वयं सहायता समूह, 1,640 ग्राम संगठन और 29 संकुल संघ के माध्यम से दीदियों, कैडरों एवं कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समिति ने अब तक 56.66 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया है तथा उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
28 views | Samastipur, Bihar | Sep 10, 2026