लखीसराय: विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती और डायल 112 ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की हुई जांच
लखीसराय में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार चौकसी बरती जा रही है. मंगलवार अपराह्न 12:20 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार एवं मंगलवार के बीच रात में बरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में भ्रमण कर गश्ती दल, ऑडी तथा डायल 112 पर तैनात पुलिस बल का औचक जांच किया गया.