लखीसराय: लखीसराय जिले मे दुर्गा वाहिनी की बहनों ने अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया
लखीसराय जिले मे मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की बहनोंने सोमवार को जिले के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया तथा पुलिस जवानों से महिलाओं की रक्षा करने का संकल्प लिया। विश्व हिंदू परिषद का महिला विंग दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता ने डीएम एसपी सहित विभिन्न प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी को राखी बांधी।