नगर के जय स्तंभ चौराहे से मंडलेश्वर मार्ग स्थित नर्मदा पुल तक सड़क विकास प्राधिकरण की मुख्य सड़क बदहाल हो चुकी है। जगह-जगह उखड़ी लेयर और गहरे गड्ढों के कारण हर दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग सड़क की मरम्मत और रखरखाव को ले