लालगंज: हलिया के 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 229 मरीजों की जांच कर दी गई नि:शुल्क दवा
हलिया विकासखंड क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। रविवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे तक कुल 229 मरीजों की जांचों परांत उपचार कर दवाएं वितरित की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में 51, मतवार में 43, मुड़पेली में 41, बरौंधा में 45 व ड्रमंडगंज में 49 मरीजों का उपचार दवा दी गई।