*मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा सैक्टर-85 फरीदाबाद में हाई राईज बिल्डिंग निर्माण के दौरान बेसमेंट बनाने के लिए अधिक मिट्टी खुदाई करनी पाई जाने पर किया औचक निरीक्षण*
Aonenews अरविन्द बक्शी
दिनांक 17.08.2026 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को सूचना प्राप्त हुई कि सैक्टर-85 फरीदाबाद में बरलेरिया बी.पी. हॉम द्वारा हाई राईज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा हैं। जिसके लिए बिल्डर द्वारा बेसमेंट बनाने के लिए मिट्टी खुदाई की हुई हैं। लेकिन ली गई अनुमति से अधिक मिट्टी खुदाई करके सरकार के राजस्व का नुकसान किया जा रहा हैं।
इस सूचना के संबंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा श्री कोमल कुमार खनन निरीक्षक खनन विभाग की टीम द्वारा मौका निरीक्षण किया गया। मौका पर करीब 1.5 एकड जमीन में हाई राईज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा हैं। मौका पर साईट इंचार्ज हेमंत कुमार हाजिर मिला जिसने पूछताछ पर बतलाया कि इस स्थान पर करीब 19 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण होना है जिसके लिए बेसमेंट बनाने के लिए मिट्टी खुदाई करने का ठेका राहुल अर्थ मूवर्स फर्म को दिया हुआ हैं। जिसके द्वारा ही खनन विभाग से अनुमति ली गई हैं। मौका पर राहुल निवासी भूपानी ने मौका पर हाजिर आकर बतलाया कि उसके द्वारा खनन विभाग से अनुमति ली हुई है पेश किये गये दस्तावेंजों का मिलान करने व भौतिक निरीक्षण करने पर करीब 11 हजार एम.टी. मिट्टी अधिक खुदाई करनी पाई गई। जिस संबंध में खनन निरीक्षक द्वारा बतलाया गया कि अधिक मिट्टी खुदाई के संबंध में त्रुटिकर्ता को नोटिस देकर जुर्माना निर्धारित किया जायेगा।