डुमरांव: डुमरांव में जर्जर सड़क से ई-रिक्शा पलटा, दो घायल; विधायक बोले- 19 करोड़ की रोड बनेगी
Dumraon, Buxar | Aug 19, 2026 डुमरांव में बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप जर्जर सड़क एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे गड्ढों से भरी सड़क पर चल रहा एक ई-रिक्शा अचानक असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार 65 वर्षीय वृद्ध मो. इम्तियाज और एक महिला जख्मी हो गए।