सेवा संकल्प अभियान’ में सक्रिय भागीदारी का आह्वान, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
महापौर बोलीं—प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और सुशासन की प्रेरणादायी यात्रा
जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा—‘सेवा ही संगठन’ की भावना से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें कार्यकर्ता
करनाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को भाजपा कार्यालय ‘कर्ण कमल’ में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने विशेष सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को राष्ट्रसेवा, जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा बताया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश के लिए समर्पण, सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की ऐसी यात्रा है, जिससे प्रत्येक कार्यकर्ता प्रेरणा ले सकता है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में प्रधानमंत्री ने अपने राजनीतिक जीवन को केवल सत्ता और पद तक सीमित नहीं रखा, बल्कि देश के विकास, गरीबों के कल्याण, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने और भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को प्राथमिकता दी।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। आज भारत की पहचान विश्व मंच पर एक सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में मजबूत हुई है। ‘विकसित भारत’ का संकल्प केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक कार्यकर्ता की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को धरातल पर साकार करने में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यसंस्कृति का मूल आधार ‘सेवा ही संगठन’ है। कार्यकर्ता जब समाज के बीच रहकर लोगों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए आगे आते हैं, तभी संगठन की वास्तविक शक्ति सामने आती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा-संकल्प से प्रेरणा लेते हुए जनसेवा के कार्यों को अभियान के रूप में आगे बढ़ाएं। साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन