नगर निगम करनाल का सफाई अभियान जारी, विभिन्न प्रमुख स्थानों से करीब 330 मीट्रिक टन कचरा उठाया- सलोनी शर्मा, निगमायुक्त।
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य नियमित जारी, कचरा संवेदनशील बिन्दुओं को किया जा रहा खत्म।
शहरवासियों व व्यापारिक संगठनों से कचरा इधर-उधर न डालने और न जलाने की अपील।
करनाल 31 अगस्त, नगर निगम करनाल द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नियमित रूप से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर निगम की सफाई शाखा की टीमों द्वारा शहर की विभिन्न मुख्य लोकेशन्स एवं कचरा संवेदनशील बिन्दुओं से करीब 330 मीट्रिक टन कचरा उठाकर निर्धारित स्थान पर भेजा गया। नगर निगम की टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार सफाई कार्य में जुटी हुई हैं, ताकि सडक़ों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है। शहर में डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण का कार्य भी नियमित रूप से जारी है। इसके साथ-साथ जहां भी कचरा जमा होने की सूचना मिल रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सफाई करवाकर कचरा उठाया जा रहा है।
14 प्रमुख स्थानों पर चलाया गया सफाई अभियान।
उन्होंने बताया कि सोमवार को सफाई अभियान के तहत नावल्टी रोड, दयालपुरा गेट, कर्णताल पार्क के मुख्य गेट के सामने, कर्णताल पार्क के बाहर स्थित लाइब्रेरी के सामने, कर्णताल पार्क की पश्चिम दिशा में स्थित अनाथ आश्रम के सामने, काली माता मंदिर-लकड़ मंडी के पास दो स्थानों, सदर बाजार में पीली कोठी-मछली मार्केट के पास, लिबर्टी सेल के साथ वाले प्वाइंट, प्रेम प्लाजा होटल के सामने, वाणी एवं श्रवण निशक्त जन स्कूल के सामने, सैशन मार्ग पर तीन स्थानों, रघुनाथ मंदिर के पास तीन स्थानों, रमेश नगर के दो स्थानों तथा भगवाडय़िा गैस एजेंसी के पास दो स्थानों से कचरा उठाया गया। इन सभी स्थानों से करीब 150 मीट्रिक टन कचरा उठाया गया है।
नगर निगम द्वारा इन स्थानों पर सफाई करवाने के साथ-साथ कचरा संवेदनशील बिन्दुओं को लगातार खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इन स्थानों पर बार-बार कचरा जमा न हो और शहर की स्वच्छता व्यवस्था स्थायी रूप से बेहतर बनाई जा सके।
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में सहयोग करें नागरिक।
निगमायुक्त ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम के कूड़ा एकत्रीकरण वाहनों में ही अपने घरों एवं प्र