लखीसराय: कछियाना पंचायत के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा आवेदन
लखीसराय। जिले के कछियाना पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर 1:55 पर जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा इसका निर्माण रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा स्थित एक ऐसे स्थान पर कराया जा रहा है, जहां अधिकांश समय पानी जमा रहता है।