बारां: POCSO कोर्ट क्रम 1 ने नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सुनाई सज़ा, 55,000 रुपये का लगाया जुर्माना
Baran, Baran | Apr 23, 2025 बारां में पॉक्सो कोर्ट क्रम 1 ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है कोर्ट ने 15 वर्षीय नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई साथ ही 55 हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है। मामला अगस्त 2022 का है एक पिता ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी उसने बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु के बाद उसकी 15 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा घर से लापता हो गए थे।