बारां: मीडिया काउंसिल ऑफ़ जर्नलिस्ट्स राजस्थान के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने सदर बाजार स्थित जिला कार्यालय पर पत्रकारों से की चर्चा
Baran, Baran | Apr 22, 2025 मीडिया कॉउन्सिल ऑफ जर्नलिस्ट्स, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता मंगलवार को बारां प्रवास पर आए। इस दौरान सदर बाजार जिला कार्यालय में पत्रकारों ने उनका स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह संगठन पत्रकारों के हितों के लिए आवाज बने ऐसा प्रयास किया जा रहा है।