बारां: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक
Baran, Baran | Apr 22, 2025 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा घोषित फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने की।