बारां: नौकरी से निकाले गए सेल्समैन ने रची लूट की साजिश, पुलिस ने 4 घंटे में दोनों आरोपियों को दबोचा
Baran, Baran | Apr 22, 2025 शहर के लंका कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए मंगलवार को एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आश्चर्यजनक रूप से लूट को अंजाम देने वाला व्यक्ति वही निकला जिसे कुछ दिन पहले ही उसी कार्यालय से नौकरी से निकाला गया था।