फिरोज़ाबाद: शनिदेव मंदिर जलेसर रोड पर उद्योगपति के 8 फुट गली के कब्जे को नहीं रुकवा सके अधिकारी, पीड़ित जाएंगे कोर्ट
बताया गया शनिदेव मंदिर जलेसर रोड पर आठ फुट गली अवैध कब्जे मामले में डीएम, एसडीएम आदि को पीड़ितों द्वारा शिकायत दी गई, मामले में एसडीएम सदर सत्येंद्र सिंह ने लेखपाल विशाल लारेंस व अन्य संग कुछ दिनों पूर्व आकर कब्जाधारक का ही पक्ष लिया, जिस पर कब्जा धारक उद्योगपति ने फिर से कब्जा निर्माण शुरू कर दिया, पीड़ितों का कहना है संबंधित के खिलाफ कोर्ट जाएंगे