फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र हुंडावाला बाग, गली नम्बर 12 नुक्कड़ पर युवक ने फायरिंग कर हमले का आरोप लगाया
थाना दक्षिण क्षेत्र के हुंडावाला बाग, गली नम्बर 12 निवासी विवेक यादव ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार देर रात 11 बजे करीबन गली के नुक्कड़ पर कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग कर हमला करने की कोशिश की। युवक ने बताया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का मुआयना किया।