फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधी थर्राया, कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
नई बस्ती पार्षद देशदीपक यादव पर हमले की साजिश रचने वाले एक और आरोपी आकाश कश्यप ने थाना दक्षिण पुलिस की सख्त कार्यवाहियों से घबराकर दबरई कोर्ट में शुक्रवार दोपहर 12 बजे क़रीबन आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले पुलिस मुठभेड़ व छापेमारी में सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अपराधियों पर अभियान जारी रहेगा।