नक्सल प्रभावित रहें 100 गांवों के विकास के लिए सक्रिय हुआ बालाघाट जिला प्रशासन
कलेक्टर आदित्य सिंह ने देवरबेली पंचायत के चार गांवों का किया भ्रमण, ग्रामीणों से संवाद कर जानीं समस्याएं
शिक्षा, बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
बालाघाट 28 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित रहे 100 चिन्हित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना विकास तथा रोजगारमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने तत्परता से प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस दिशा में बालाघाट जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को 14 दिनों के भीतर चिन्हित 100 गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करने तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने 28 अक्टूबर को लांजी विकासखंड की देवरबेली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरगुड़-(सतोना), केराडीह, संदूका एवं सायर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही इन गांवों के आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा भी लिया।
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने आज 28 अक्टूबर को नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र के ग्राम सायर के आंगनवाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान एक बालिका को गोद में लेकर उसका अपने समक्ष में वजन कराया
Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 28, 2026