गोवर्धन: कुर्ते को बचाने के चक्कर में पलटा टेम्पो, परिक्रमा कर रहे आधा दर्जन श्रद्धालु हुए घायल
गोवर्धन-गांठोली मार्ग के डीग अड्डा के पास शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया। गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर रहे अमरोहा निवासी श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बच्चों समेत करीब आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया