बक्सर: बक्सर में 'सबका सम्मान-जीवन आसान' जन सुनवाई में 29 आवेदनों पर त्वरित निपटारे का भरोसा
Buxar, Buxar | Aug 17, 2026 सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी साहिला ने समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आम जनता की जन सुनवाई सोमवार को 3:00 बजे अपराह्न में की। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता और सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।