इंदरगढ़: रतनगढ़ मेला शुरू, भक्तों के लिए जगह-जगह लगे लंगर; कलेक्टर-एसपी ने डाला डेरा, 20 लाख श्रद्धालु पहुंचने की संभावना
रतनगढ़ माता मंदिर पर दो दिवसीय मेला आज सुबह से शुरू हो गया है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु पैदल, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अपने निजी वाहनों से पहुंचना शुरू हो गए हैं। बुंदेलखंड की परंपरा के अनुसार नृत्य करते हुए लोग पैदल ही माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं एसपी मयूर खंडेलवाल ने आज सुबह 10:बजे रतनगढ़ माता मंदिर पहुंचे