बरहट: चोरमारा जंगल से अवैध लकड़ी के साथ ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज
Barhat, Jamui | Mar 7, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के चोरमारा जंगल से वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कीमती लकड़ी लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। जिसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि रेंजर रामचरित्र चौधरी को गुप्त सूचना मिली थी कि बरहट के जंगलों से कीमती पेड़ को काटकर लकड़ी ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद की गई छापेमारी में ट्रैक्टर जब्त किया गया।