शाजापुर: आधे शहर की बिजली सप्लाई आज 4 घंटे के लिए मेंटेनेंस के कारण रहेगी बाधित
बिजली कंपनी द्वारा रविवार को बेरछा रोड सब स्टेशन पर मेंटेनेंस काम किया जाएगा। नतीजतन आधे शहर की बिजली सप्लाई सुबह 8 से 12 बजे तक बाधित रहेगी। इसमें आदर्श कॉलोनी, महूपुरा, एबी रोड, एसपी बंगला, सहित अन्य क्षेत्र ,इसके अलावा 33/11 केवी बेरछा रोड उपकेंद्र से निकलने वाला 33केवी धन लक्ष्मी सेक्शन और बरवाल सेक्शन के सभी एचटी उपभोक्ता की भी सप्लाई बाधित रहेगी।