शाजापुर: शाजापुर जिला अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की सक्रियता से गंभीर बीमार मरीज को मिली राहत
जिला अस्पताल शाजापुर के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की सक्रियता से एक गंभीर बीमार मरीज को राहत मिली। डॉक्टर का कहना है कि अगर उपचार में थोड़ी भी देरी होती तो मरीज की परेशानी बढ़ सकती थी। जानकारी अनुसार पैरालिसिस अटैक से पीड़ित ग्राम निपानिया करजू निवासी सुनील पिता रमेशचंद्र को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए थे। अटैक के बाद सुनील के आधे शरीर ने काम बन्द कर दिया था।