शाजापुर: शाजापुर कोतवाली थाना पुलिस कर रही जांच, फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवती का शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र रामदयाल नगर निवासी 23 वर्षीय युवती ऋतिका का शव अपने घर में कमरे के अंदर पंखे से बने फंदे पर लटका हुआ मिला था। परिजन शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजन को साैंप दिया गया।