विभूतिपुर: विभूतिपुर के महथी स्वास्थ्य उपकेंद्र में चारदीवारी निर्माण जल्द, सीओ के पहल पर गुरुवार को विवाद खत्म
महथी स्वास्थ्य उपकेंद्र के चारदिवारी अब जल्द हो जाएगा। इसको लेकर सीओ रंधीर कुमार रमण और राजस्व अधिकारी कैलाश प्रसाद मंडल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बगल के भूस्वामी को अंचल अमीन द्वारा मापी कर की गई सीमांकन को समझा दिया है। सीओ ने ठेकेदार को कार्य करने के लिए आदेश भी दे दिया है। जानकारी देते हुए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रंजीत कुमार प्रसाद ने बताया।