सिंघेश्वर: सेवानिवृत्त कर्मी सिंहेश्वर महतो के निधन से शोक की लहर, विधायक ने व्यक्त की संवेदना
पीएचईडी विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी सिंहेश्वर महतो के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। लंबे समय से बीमार चल रहे सिंहेश्वर महतो का इलाज के दौरान निधन हुआ। शुक्रवार को विधायक डॉ. रमेश ऋषिदेव शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने कहा कि उनका निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।