नवाबगंज: मसौली के अनूपगंज में एबीसी में लगी आग, बिजली कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के अनूपगंज कस्बा में बुधवार गुरुवार देर रात करीब 1 बजे एक एबीसी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी।मसौली उप केंद्र के बिजली कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी। कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे।