मड़ावरा: मड़ावरा में बारिश से खराब फसलों का सर्वे शुरू, बीमा कंपनी की टीम ने खेतों पर पहुंचकर नुकसान का किया आकलन
मड़ावरा तहसील क्षेत्र में बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वे शुरू हो गया है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे बीमा कंपनी के कर्मचारियों ने बहादुरपुर और बछरावनी गांव में किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया। बीमा कंपनी की टीम ने किसानों से भी फसल खराब होने के बारे में बात की।