आज दिनांक 05.06.2026 को @adgzonekanpur अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर महोदया श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं @igrangekanpur पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान थाना कोतवाली औरैया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों के रख-रखाव एवं परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक समीक्षा की गई। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनशिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर पुलिस सेवा की गरिमा तथा अनुशासन, समर्पण और जनसेवा के प्रति आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
#UPPolice
3 views | Auraiya, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026