.@adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं @igrangekanpur हरीश चन्दर द्वारा जनपद औरैया भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सम्बन्धी अपराधों की अद्यतन स्थिति, संवेदनशील प्रकरणों की समीक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान अपराधों के प्रभावी नियन्त्रण, महिला सुरक्षा एवं जनसुनवाई से जुड़े प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, थाना स्तर पर सतर्कता, निरोधात्मक कार्यवाहियों में तेजी तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया। साथ ही सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क, उत्तरदायी एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया गया।
#UPPolice