आज दिनांक 05.06.2026 को @adgzonekanpur
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर महोदया श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं @igrangekanpur पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर द्वारा Auraiya FIR Monitoring Portal v1.0 को लान्च किया गया यह पोर्टल जनपद औरैया पुलिस की एक अभिनव डिजिटल पहल है, जो विवेचनाओं की समयबद्ध निगरानी के लिए एक रोल-बेस्ड प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
*उद्देश्य:* 60 और 90 दिनों से लंबित विवेचनाओं की समयबद्ध निगरानी एवं प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करना।
*डिजिटल समाधान:* मैनुअल रजिस्टरों और कागजी रिपोर्टिंग की जगह अब रियल-टाइम डैशबोर्ड का उपयोग किया जा रहा है।
*डैशबोर्ड स्तर:* SHO, CO, Additional SP और SP स्तर पर लंबित, 10 दिनों में पूरे होने वाले और समय-सीमा पार (Expired) मामलों की त्वरित ट्रैकिंग।
*विशेष फीचर:* अधिकारियों को समय पर सूचना देने के लिए Telegram आधारित स्वचालित अलर्ट सिस्टम।लाभ: पुलिस विवेचना में पारदर्शिता, जवाबदेही, गुणवत्ता और समयबद्धता में सुधार।
#UPPolice
1 views | Auraiya, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026