"एक पेड़ माँ के नाम"
@adgzonekanpur एवं @igrangekanpur के जनपद भ्रमण के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के साथ “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस कार्यालय ककोर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस विशेष अभियान के माध्यम से माँ के स्नेह, त्याग और संरक्षण की भावना को प्रकृति से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को एक भावनात्मक आधार प्रदान किया गया तथा आमजन से अधिकाधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा भावी पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषण-मुक्त वातावरण प्रदान करने हेतु पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस दौरान अन्य अधि0/कर्म0गण भी मौजूद रहे ।
🌱 #WorldEnvironmentDay2026
2 views | Auraiya, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026