हरदोई में नवरात्रि पर दुरुस्त रहेगी प्रकाश व्यवस्था, डीएम राहुल पाण्डेय ने किया औचक निरीक्षण
हरदोई। नवरात्रि पर्व के दौरान शहर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने सोमवार को हरदोई नगर क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों और मार्गों पर स्ट्रीट लाइट की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नवरात्रि के दौरान शहर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, ताकि प्रमुख मार्ग और सार्वजनिक स्थल रोशनी से जगमगाते रहें। उन्होंने कहा कि जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब होने या प्रकाश व्यवस्था में कमी की शिकायत मिले, वहां प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान कराया जाए।
डीएम ने आमजन की सुविधा, आवागमन की सुगमता और रात के समय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रकाश व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी रामेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Oct 13, 2026