ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत नीलकंठ मार्ग पर स्थित गरुड़ चट्टी के समीप एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ पहाड़ी के नीचे नदी के तेज बहाव क्षेत्र में एक 24 वर्षीय महिला अचानक फंस गई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF ढालवाला की रेस्क्यू टीम तुरंत सक्रिय हुई और आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों के साथ मौके पर रवाना हुई।
भौगोलिक परिस्थितियों के कारण महिला काफी नीचे और नदी के अत्यंत निकट फंसी हुई थी, जिससे खतरा लगातार बढ़ रहा था। SDRF के जांबाज जवानों ने बेहद सूझबूझ का परिचय देते हुए रोप रेस्क्यू (Rope Rescue) तकनीक का उपयोग किया। जवानों ने रस्सी के सहारे नीचे उतरकर महिला तक पहुँच बनाई, उसे ढांढस बंधाया और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करते हुए पहाड़ी से ऊपर सड़क तक सुरक्षित पहुँचाया।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Rishikesh