सादर आमंत्रण
संस्कृति जागरण मंच, उत्तराखंड प्रांत के तत्वावधान में दिव्य एवं भव्य “देवभूमि माटी गौरव सम्मान समारोह” का आयोजन 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को किया जा रहा है।
यह सम्मान समारोह कला, साहित्य, लोक संस्कृति, संगीत, खेलजगत, पर्यावरण, सामाजिक सेवा एवं देवभूमि उत्तराखंड के गौरव को बढ़ाने वाले विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं विभूतियों को समर्पित है।
📅 दिनांक: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार
⏰ समय: अपराह्न 2:00 बजे
📍 स्थान: संस्कृति प्रेक्षागृह, संस्कृति विभाग, रिस्पना पुल, निकट दूरदर्शन केंद्र, देहरादून
इस गौरवपूर्ण अवसर पर आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए अत्यंत सम्मान एवं प्रेरणा का विषय होगी। आपकी उपस्थिति से समारोह की गरिमा और शोभा निश्चित रूप से और बढ़ेगी।
आइए, देवभूमि की माटी से जुड़े उन कर्मयोगियों का सम्मान करें, जिन्होंने अपने समर्पण, प्रतिभा और सेवा से उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
सादर आमंत्रित
संस्कृति जागरण मंच
उत्तराखंड प्रांत