थराली का पेंनगड़ गांव आज भी सड़क से वंचित, विकास के दावों की खुली तस्वीर
थराली। सरकार की ओर से पहाड़ों में सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार विकास के दावे किए जाते हैं, लेकिन चमोली जिले के थराली विकासखंड का पेंनगड़ गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है।
गांव तक सड़क नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी सामान से लेकर मरीजों और बुजुर्गों को भी पैदल रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। बरसात के दौरान ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
एक ओर सरकार पहाड़ी क्षेत्रों में विकास की तस्वीर बदलने और गांव-गांव तक सड़क पहुंचाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पेंनगड़ गांव की स्थिति इन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती है। तस्वीरें खुद बता रही हैं कि आज भी ग्रामीण सड़क जैसी बुनियादी सुविधा का इंतजार कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए ठ