गरुड़ चट्टी के पास नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी महिला, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के नीलकंठ मार्ग पर गरुड़ चट्टी से आगे पहाड़ी के नीचे नदी के बहाव क्षेत्र में 24 वर्षीय महिला फंस गई। सूचना मिलते ही SDRF ढालवाला की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
महिला काफी नीचे और नदी के बहाव क्षेत्र के समीप फंसी हुई थी। SDRF जवानों ने रोप रेस्क्यू तकनीक के जरिए सुरक्षित तरीके से नीचे उतरकर महिला तक पहुंच बनाई। टीम ने महिला को ढांढस बंधाया और सुरक्षा उपायों के साथ उसे पहाड़ी से ऊपर लाकर सड़क तक सुरक्षित पहुंचाया।
रेस्क्यू के बाद महिला को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू की गई महिला की पहचान विदिशा (24), निवासी हिसार, हरियाणा के रूप में हुई है। SDRF की तत्परता और कुशल रेस्क्यू तकनीक से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
#SDRF #RescueOperation #Rishikesh #LakshmanJhula #GarudChatti #Uttarakhand #Rescue #pahadsamachar