29 नवंबर को बरगांव में लगेगा विशाल दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर
जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी ने तैयारियों का लिया जायजा, पंजीयन के लिए बनेंगे 10 काउंटर।
जिले के दिव्यांगजनों को बेहतर स्वास्थ्य एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 नवंबर 2026 को जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल, बरगांव (शहपुरा) में विशाल दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। शिविर में पंजीयन के लिए 10 काउंटर बनाए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की है।
#Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #DivyangHealthCamp #DivyangjanWelfare HealthForAll Healthcare TribalWelfare JansamparkDindori CollectorDindori
Dindori, Madhya Pradesh | Nov 21, 2026