मुरैना - देवगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार।
मुरैना। देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नंदपुरा निवासी फरियादी विष्णु सिंह सिकरवार के यहां हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। देवगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32,500 रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, लाइसेंसी राइफल एवं 25 जिंदा राउंड बरामद किए हैं। बरामद मशरूका की कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार, लोहे की रॉड एवं हथौड़ा भी जब्त किया गया है। कुल मिलाकर पुलिस ने 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य का अतिरिक्त मशरूका भी बरामद किया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अंतर्राज्यीय चोर गिरोह से जुड़े हैं और उनके विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। देवगढ़ थाना पुलिस