पोहरी: पोहरी अनुभाग में किसान पंजीकरण अभियान का शुभारंभ, एसडीएम-तहसीलदारों ने शिविरों का किया निरीक्षण
Pohri, Shivpuri | Aug 21, 2026 कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एसडीएम पोहरी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत शिविरो का शुभारम्भ किया गया है जिनका शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक एसडीएम,तहसीलदार,परियोजना अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। शिविरो का आयोजन 21 अगस्त से 25 अगस्त तक ग्राम पंचायतो के मुख्यालयो पर होगा।