काशी हिंदू विश्वविद्यालय में धूम धाम से मनाया गया स्वतत्रंता दिवस, बच्चों ने रंगारंग दी प्रस्तुति
Sadar, Varanasi | Aug 15, 2024 वाराणसी। संपूर्ण देश में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही गर्व और हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। स्वतन्त्रता दिवस काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एमपी थियेटर मैदान, मालवीय भवन, विभिन्न संकायों, हॉस्टलो सर सुंदरलाल चिकित्सालय, ट्रामा सेंटर में तिरंगा झंडा बड़े ही शान के साथ फहराया गया।