पति का गला कसा, फावड़े से पत्नी को काट डाला: वाराणसी में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्याकांड का खुलासा
Sadar, Varanasi | Aug 15, 2024 वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के गुरवट गांव में मंगलवार रात दंपती का शव मिलने की तस्वीर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की हत्या होने की बात सामने आई है। इसके अनुसार हत्यारों ने पहले पति संतोष सिंह की लोअर के नाड़े से गला कसकर हत्या की फिर उसके घर पहुंचकर पत्नी आरती को फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया।