BHU में रेजिडेंट डॉक्टरों का हड़ताल जारीः वार्डों में नहीं दी सेवा; हाथ में तिरंगा लेकर निकाला मार्च
Sadar, Varanasi | Aug 15, 2024 कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट तीसरे दिन गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। स्वतंत्रता दिवस की वजह से अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी तो बंद रही। रेजिडेंट ने वार्डों में भी सेवाएं नहीं दी। डॉक्टर ने IMS कार्यालय से सिंहद्वार तक तिरंगे के साथ मार्च किया और न्याय की गुहार लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की।