BHU के वसंत कन्या कॉलेज में छात्राओं का प्रोटेस्ट बोलीं-हॉस्टल प्रशासन ने झंडारोहण में जाने से रोका गेट लॉक किया
Sadar, Varanasi | Aug 15, 2024 BHU के राजघाट स्थित वसंत महिला कॉलेज में छात्राओं का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। छात्राओं ने हॉस्टल वार्डन पर झंडारोहण में न जाने देने और हॉस्टल का गेट बंद करने का आरोप लगाया है। कॉलेज के वसंत आश्रम हॉस्टल की छात्राओं ने कहा, आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण के दौरान अपने अपने हॉस्टल के कैंपस में ही बंद कर दिया गया। हॉस्टल के मेस की WIFI बंद कर दी गई ।