महापौर ने नगर निगम में किया ध्वजारोहण, बोले-नव विस्तारित क्षेत्रों में विकास का नगर निगम की है प्राथमिकता
Sadar, Varanasi | Aug 15, 2024 78वें स्वतंत्रता दिवस पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों को याद किया । महापौर अशाोक कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में नगर निगम एवं नगर निगम जनता को 78वें स्वंतत्रता दिवस की बधाई दी।