बलकवाड़ा थानाप्रभारी रितेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि करीब 8 माह पूर्व एक नाबालिक बच्ची का अपहरण की सुचना पर थाना बलकवाडा पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था । नाबालिक बच्ची को उज्जैन से दस्तयाब किया गया था परंतु आरोपी पुलिस पहुचने पर भाग गया था । आरोपी काफी शातीर गुजरात में गलत नाम बता कर रह रहा था। आरोपी रिपिन उर्फ रिबु पिता अशोक को गुजरात से गिरफ्तार किया ।